अधिक महंगी हुई हवाई यात्रा

जेट एयरवेज, किंग एयरलाइंस व डेक्कन द्वारा ईंधन पर जारी अधिभार में वृद्धि की घोषणा आज आधी रात से प्रभाव में आ जाएगा।
यूबी समूह की स्वामित्व वाली डेक्कन व किंगफिशर एयरलाइंस के प्रवक्ता के अनुसार कुल 750 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए ईंधन से संबंधित अधिभार में 300 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है जबकि 750 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए ईंधन से संबंधित अधिभार में 550 रुपये की वृद्धि की गई है।
अधिभार में बढ़ोतरी के बाद जेट एयरवेज के यात्रियों को 750 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए 2,250 रुपये वहन करने होंगे जबकि 750 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए 2,900 रुपये खर्च करने होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications