दिल्ली से बच्चा लेकर भागी नौकरानी छतरपुर में पकड़ी गई

भोपाल, 3 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के एक साफ्टवेयर इंजीनियर के घर से बच्चा लेकर भागी नौकरानी सोमवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पकड़ी गई। उनके घर में काम करने वाली नौकरानी रविवार की शाम को बच्चे को घुमाने के बहाने लेकर चंपत हो गई थी।

दिल्ली के सूरजमल विहार कालोनी में रहने वाले दुर्गेश व्यास की घरेलू नौकरानी राधा रविवार की शाम दुर्गेश के एक वर्षीय बेटे हिमांग को घुमाने निकली। देर रात तक उसके न लौटने पर दुर्गेश ने इसकी शिकायत आनंद विहार थाने में दर्ज कराई।

राधा का भान्जा सूरज भी दिल्ली में ही काम करता है, पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि राधा बच्चे को लेकर छतरपुर गई है। इसके बाद आनंद विहार पुलिस ने छतरपुर की ओर कूच किया। वहीं दुर्गेश के रिश्तेदारों ने छतरपुर में बच्चे की तलाश शुरू की। सोमवार की दोपहर को राधा जैसे ही बस से उतरी उसे पकड़ लिया गया। वह बच्चे को थैले में छुपाए हुए थी। राधा ने बताया कि बच्चे को छतरपुर तक लाने में चार अन्य लोगों ने उसकी मदद की थी।

दिल्ली के आनंद विहार थाने के उप निरीक्षक राजेश सेठी ने बच्चे को मां-बाप को सौंप दिया है। राधा बाई को हिरासत में लेकर पुलिस दल दिल्ली रवाना हो गया। महिला के साथ पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं इसकी जांच की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+