बैंक आफ राजस्थान ने ब्याज दरें बढ़ाई
मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। बैंक आफ राजस्थान ने मंगलवार को अनिवासी (बाह्य) रुपया जमा (एनआरई) और अनिवासी विदेशी मुद्रा (बैंक) जमा (एफसीएनआर) पर ब्याज दरें बढ़ाने की घोषणा की है। संशोधित ब्याज दरें पहली जून से लागू मानी जाएंगी।
बैंक द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक अनिवासी (बाह्य) रुपया जमा (एनआरई) पर एक वर्ष एवं दो वर्ष से कम की अवधि के लिए ब्याज दर मौजूदा 3.08 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.16 प्रतिशत कर दिया गया है। दो वर्ष एवं तीन वर्ष से कम अवधि के लिए यह दर मौजूदा 3.18 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.46 प्रतिशत और तीन वर्ष या इससे अधिक अवधि के लिए यह दर मौजूदा 3.45 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.81 प्रतिशत कर दिया गया है।
अनिवासी डालर (बैंक) जमा (एफसीएनआर) पर एक वर्ष एवं दो वर्ष से कम अवधि की परिपक्व ता के लिए संशोधित ब्याज दर मौजूदा 2.33 प्रतिशत से बढ़ाकर 2.41 प्रतिशत कर दिया गया है। दो वर्ष एवं तीन वर्ष से कम अवधि के लिए यह दर मौजूदा 2.43 प्रतिशत से बढ़ाकर 2.71 प्रतिशत और तीन वर्ष एवं चार वर्ष से कम अवधि के लिए यह दर मौजूदा 2.70 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.06 प्रतिशत कर दिया गया है।
चार वर्ष से अधिक और पांच वर्ष से कम अवधि के लिए यह दर मौजूदा 3.06 से बढ़ाकर 3.30 प्रतिशत और पांच वर्ष की अवधि के लिए यह दर मौजूदा 3.11 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.47 प्रतिशत कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications