माओवादियों ने कोईराला से मांगा इस्तीफा, दी सरकार छोड़ने की धमकी

काठमांडू, 3 जून (आईएएनएस)। नेपाल में हुए हाल के चुनाव में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाले माओवादियों ने धमकी दी है कि अगर गिरिजा प्रसाद कोईराला बुधवार तक इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनकी पार्टी गठबंधन सरकार से हट सकती है।

माओवादियों के पोलित ब्यूरो के सदस्य दीनानाथ शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि हमारी पार्टी सरकार से अलग होने के बारे में मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार हो चुकी है।

शर्मा ने कहा कि गिरिजा प्रसाद कोईराला अगर बुधवार तक इस्तीफा देकर माओवादियों के नेतृत्व में सरकार के गठन के लिए रास्ता साफ नहीं करते हैं तो पार्टी के लिए सरकार में रहने का कोई औचित्य नहीं दिखता।

माओवादियों के प्रमुख प्रचंड इससे पहले भी अपने मंतव्य की घोषणा कर चुके हैं कि वे सत्ता की बागडोर अपने पास रखना चाहते हैं।

इस बीच माओवादियों के उप प्रमुख बाबूराम भट्टराई पश्चिमी नेपाल से राजधानी लौट आए हैं जहां वे कोईराला के साथ इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे।

सूत्रों के अनुसार माओवादियों व देश की अन्य दो प्रमुख पार्टी नेपाली कांग्रेस व कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल -संयुक्त मार्क्‍सवादी लेनिनवादी (यूएमएल) के बीच इस मुद्दे पर समझौते के आसार प्रबल हैं, क्योंकि दोनो पार्टियों को अप्रैल में हुए चुनाव में भारी असफलता मिली है।

नेपाल में कुल 575 सीटों पर अप्रैल में हुए चुनाव में माओवादियों को कुल 220 सीटें मिलीं थी जबकि सत्ताधारी नेपाली कांग्रेस व यूएमएल को क्रमश: 110 व 103 सीटें हासिल हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+