संयुक्त राष्ट्र ने की इस्लामाबाद में विस्फोट की निंदा
न्यूयार्क, 3 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र ने इस्लामाबाद में डेनमार्क दूतावास के सामने हुए कार बम धमाके की कड़ी निंदा की है। सोमवार को हुए इस धमाके में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) कार्यालय के सुरक्षाकर्मी समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने अपने वक्तव्य में कहा, "इस तरह की आतंकवादी घटनाएं को बर्दास्त नहीं किया जा सकता।" उन्होंने पीड़ित लोगों के परिजनों और पाकिस्तानी सरकार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
बान की-मून ने कहा कि हमले में यूएनडीपी की एक परियोजना से जुड़े छह स्थानीय कर्मचारियों की मौत हो गई है।
यूएनडीपी के प्रशासनिक अधिकारी कमाल दर्विस ने भी पीड़ित कर्मचारियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और प्रार्थन की कि विस्फोट में घायल हुए सभी लोग शीघ्र ठीक हो जाएं।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हम वर्तमान स्थिति की सही जानकारी प्राप्त करने और अपने सहयोगियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications