पीसीबी ने दुबई में गिरफ्तार मोहम्मद आसिफ का किया बचाव (लीड-2)

दुबई/इस्लामाबाद, 3 जून (आईएएनएस)। माादक पदार्थ रखने के आरोप में दुबई में गिरफ्तार पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ का बचाव करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि जब तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारी आसिफ के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप नहीं दाखिल करते तब तक वह निर्दोष माने जाएंगे।

पीसीबी के मुख्य संचालन अधिकारी शाफकत नगमी ने आज लाहौर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमें उम्मीद है कि यह मामला शीघ्र सुलझा लिया जाएगा और जल्दी ही यह साबित हो जाएगा कि आसिफ की गिरफ्तारी एक बड़ी गलती थी।"

उन्होंने कहा कि पीसीबी आसिफ को तब तक निर्दोष मानती रहेगी जब तक आधिकारिक रूप से उनके खिलाफ औपचारिक आरोप पत्र दाखिल नहीं किया जाता।

उन्होंने कहा, "आसिफ के खिलाफ अब तक आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है और हम दुबई के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।"

उल्लेखनीय है कि दुबई में पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ को माादक पदार्थ रखने के आरोप में आज दुबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वह भारत से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर लौट रहे थे।

दुबई हवाई अड्डे के कस्टम अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि आसिफ को दुबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि रविवार रात को हुई इस घटना के बाद से ही हम लोग दुबई स्थित पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों से सही जानकारी प्राप्त की कोशिश में लगे हैं। इसके अलावा दुबई के अधिकारियों से भी संपर्क बनाए हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आसिफ मुंबई से दुबई के रास्ते पाकिस्तान जा रहे थे, लेकिन दुबई हवाई अड्डे पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

आसिफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तहत खेले गए ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ खेल रहे थे। आईपीएल के आधिकारिक सूत्रों ने कहा, "यदि आसिफ को दोषी पाया जाता है, तो भविष्य में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में उनके भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।"

नाम न बताने की शर्त पर आईपीएल के एक अधिकारी ने कहा, "हमलोग दुबई से आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।"

दुबई स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का मुख्यालय भी स्थिति पर नजर रखे हुए है। दोष साबित होने पर आसिफ को चार वर्ष की जेल हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+