शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक लुढ़का (लीड)
मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। आज सुबह गिरावट के साथ खुले शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान रियल्टी, पूंजीगत वस्तुओं और धातु क्षेत्रों में बिकवाली का भारी दबाव देखा गया और उनकी स्थिति खराब होती गई।
मुंबई स्टाक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 211.43 अंक गिरकर 15,851.72 पर खुला। सुबह 11.35 बजे यह 267.47 अंक गिरकर 15,795.71 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 4,739.30 पर खुला और सुबह 11.35 बजे यह लगभग 81 अंक गिरकर 4,658.80 पर कारोबार कर रहा था।
इस दौरान कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और मुंबई स्टाक एक्सचेंज में जहां 240 कंपनियों के शेयरों ने लाभ कमाया वहीं 1,388 को नुकसान हुआ और 20 की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
शुरुआती कारोबार के दौरान लाभ कमाने वाली कंपनियां थीं ग्रासिम इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स जबकि सत्यम कंप्यूटर्स, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र्स और भेल को नुकसान का सामना करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications