गहरा संबंध है मोटापे और अवसाद में

वाशिंगटन, 3 जून (आईएएनएस)। मोटापा और अवसाद एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। तथ्य से एक नए अध्ययन में सामने आया है।

इन दोनों में से यदि एक भी मौजूद हो, तो दूसरा खुद ब खुद साथ हो लेता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति मोटा हो, तो अक्सर अवसाद उसे घेर लेता है और अवसाद के शिकार लोगों को मोटापा।

अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि मोटे लोगों के अवसाद से ग्रसित होने की संभावना अधिक होती है, क्योंकि वे खुद को हमेशा दूसरे की अपेक्षा कम आंकते हैं। मोटे लोग अक्सर नकारात्मक सोच भी रखते हैं।

जर्नल 'क्लीनिकल साइकोलॉजी' में प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार महिलाएं और उच्च आर्थिक-सामाजिक वर्ग के लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सचेत रहते हैं।

शोधकर्ताओं ने बताया कि जिन लोगों को अवसाद रहता है उनके हार्मोन और प्रतिरक्षा तंत्र में कुछ बदलाव आते हैं, जिससे वे मोटापे की ओर बढ़ने लगते हैं।

शोधकर्ताओं ने बताया कि अवसाद और मोटापे से निजात पाने के लिए बेहतर इलाज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दोनों का इलाज एक साथ किया जाना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+