सेंसेक्स में 100 अंकों की गिरावट (लीड-1)
मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट और एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण देश के शेयर बाजार आज फिर गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स में 100 और निफ्टी में 24 अंकों की गिरवाट दर्ज की गई।
मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 अंकों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज 100.62 अंक गिरकर 15,962.56 पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप 36.89 अंक नीचे 6,547.30 पर और स्मॉलकैप 77.22 अंक गिरकर 7,882.29 पर बंद हुए।
उधर राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 23.70 अंकों के नुकसान के साथ 4,715.90 पर बंद हुआ।
इस दौरान भारती एयरटेल, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, सत्यम कंप्यूटर्स और भेल के शेयर सेंसेक्स में सर्वाधिक नुकसान वाले शेयर रहे जबकि एसीसी, रैनबैक्सी लैब्स, डीएलएफ और विप्रो के शेयरों में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
इससे पहले आज सेंसेक्स 211.43 अंक गिरकर 15,851.72 पर और निफ्टी 4,739.30 अंक पर खुला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications