शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक गिरा (लीड-2)

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी और अन्य एशियाई देशों के शेयर बाजारों में आई गिरावट का असर आज भारतीय शेयर बाजारों पर भी देखा गया। इस दौरान सेंसेक्स में 100 और निफ्टी में 24 अंकों की गिरवाट दर्ज की गई।

मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 अंकों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज 100.62 अंक गिरकर 15,962.56 पर बंद हुआ।

बीएसई का मिडकैप 36.89 अंक नीचे 6,547.30 पर और स्मॉलकैप 77.22 अंक गिरकर 7,882.29 पर बंद हुए।

उधर राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 23.70 अंकों के नुकसान के साथ 4,715.90 पर बंद हुआ।

बीएसई में कारोबार करने वाले 974 कंपनियों के शेयरों में आज तेजी रही जबकि 1,973 कंपनियों के शेयरों में मंदी दर्ज की गई। कुल 165 कंपनियों के शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई नफा-नुकसान नहीं हुआ।

इस दौरान एनएसई में कुल 13,006.81 करोड़ रुपये का नकद कारोबार हुआ जबकि 'फ्यूचर एंड आप्शंस' (एफएंडओ) खंड में 40,448.71 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। उधर बीएसई में कुल 5,239.98 करोड़ रुपये का नकद कारोबार हुआ।

इस दौरान भारती एयरटेल, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, सत्यम कंप्यूटर्स, भेल, सुजलॉन एनर्जी और पावर ग्रिड कारपोरेशन के शेयर सेंसेक्स में सर्वाधिक नुकसान वाले शेयर रहे जबकि एसीसी, रैनबैक्सी लैब्स, डीएलएफ, विप्रो और केयर्न इंडिया के शेयरों में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

भारतीय एयरटेल के शेयर 4.14 प्रतिशत गिरकर 841.35 पर, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 3.87 प्रतिशत नीचे 1,125.15 पर, सत्यम कंप्यूटर्स के शेयर 3.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 499.75 पर और भेल के शेयर 2.95 प्रतिशत गिरकर 499.75 पर बंद हुए।

उधर एसीसी के शेयरों में आज सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। इसके शेयर 3.74 प्रतिशत ऊपर 649.50 पर बंद हुए। इसके अलावा रैनबैक्सी लैब्स के शेयर 3.09 प्रतिशत ऊपर 529.95 पर, डीएलएफ के शेयर 2.61 प्रतिशत ऊपर 582.45 पर और विप्रो के शेयर 2.57 प्रतिशत ऊपर 508.00 पर बंद हुए।

उधर तेल एवं गैस सूचकांक दो प्रतिशत की तेजी पर रहे जबकि अपभोक्ता वस्तु क्षेत्र में सामान्य तेजी और वाहन व फार्मा क्षेत्र में मामूली तेजी रही। लेकिन बाकी सभी खंडों के सूचकांक गिरावट दर्शाते हुए बंद हुए। ऊर्जा और पूंजीगत वस्तु क्षेत्र के सूचकांक दो प्रतिशत से ज्यादा गिर गए। तकनीकी, सूचना प्रौद्योगिकी और पीएसयू (सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां) के शेयर भी एक प्रतिशत फिसले।

इससे पहले आज सेंसेक्स 211.43 अंक गिरकर 15,851.72 पर और निफ्टी 4,739.30 अंक पर खुला था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+