गुर्जर आंदोलन भाजपा की गलत बयानी का नतीजा : श्रीप्रकाश जायसवाल

लखनऊ, 3 जून (आईएएनएस)। राजस्थान में गुर्जर आंदोलन के दौरान व्यापक हिंसा के मसले पर केन्द्र सरकार राजस्थान सरकार को बर्खास्त नहीं करेगी। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने आज यहां कहा कि राजस्थान सरकार की वादाखिलाफी ही गुर्जर आंदोलन के लिए जिम्मेदार है। इसके बावजूद केन्द्र सरकार वहां अनुच्छेद 356 के प्रयोग को आवश्यक नहीं मानती है।

जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव के समय गुर्जरों को आरक्षण देने का वादा किया था लेकिन सरकार बनने के बाद वह इस वायदे से मुकर गई। उन्होंने कहा कि गुर्जर आंदोलन भाजपा की गलत बयानी और वादाखिलाफी का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गुर्जर आंदोलन से निपटने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा मांगी गई हर सुविधा मुहैया कराई लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है जिसमें राजस्थान सरकार फिलहाल सक्षम नहीं दिखाई पड़ती है।

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद को ताकत के जरिये खत्म नहीं किया जा सकता। इसके लिए विकास और सतत संवाद आवश्यक है। उन्होंने नक्सली समस्या को न्यूनतम करने के लिये आंध्र प्रदेश की कांग्रेस सरकार की सराहना की और कहा कि चार राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उड़ीसा में नक्सली समस्या बनी हुई है।

आरुषि-हेमराज हत्याकांड में जब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच न कराए जाने संबंधी उनके वक्तव्य की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया गया तो उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच न कराने की बात उन्होंने जब कही थी तब तक राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार से इस बारे में कोई औपचारिक संवाद कायम नहीं किया था। उन्होंने कहा कि मायावती सरकार द्वारा बार-बार मामले की सीबीआई जांच कराने की सिफारिशों से प्रदेश की पुलिस और विशेष कार्यबल (एसटीएफ ) का मनोबल गिरता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+