बिग बी से दीपिका तक जुटे हैं रियल एस्टेट के प्रचार में

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। बालीवुड कलाकारों ने अब घर के सपने बेचना भी शुरू कर दिया है। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय जैसे कलाकारों को रियल एस्टेट कंपनियों ने घर बेचने के लिए विज्ञापन जगत में उतार दिया है।

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। बालीवुड कलाकारों ने अब घर के सपने बेचना भी शुरू कर दिया है। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय जैसे कलाकारों को रियल एस्टेट कंपनियों ने घर बेचने के लिए विज्ञापन जगत में उतार दिया है।

इस दौड़ में शामिल होने वाली अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण नई हैं। दुबई की एस्पायर रियल एस्टेट कंपनी ने दीपिका को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। एस्पायर के प्रवक्ता कहते हैं, "दीपिका को ब्रांड एंबेसडर बनाने के पीछे हमारा मकसद भारत में अपना व्यापार बढ़ाना है।"

सेलिब्रिटीज का रियल एस्टेट के साथ जुड़ने का सिलसिला दो साल पहले ही शुरू हो चुका था। डीएलएफ, सहारा और ओमेक्स जैसे बड़े बैनर जहां शाहरुख, ऐश्वर्या और अमजद अली खान सहित उनके बेटे को अपने साथ जोड़ चुके हैं। ऐसे में छोटी कंपनियां पीछे कैसे रह जातीं।

पुणे आधारित ब्रह्म कंपनी ने सनसिटी प्रोजेक्ट के लिए कैटरीना कैफ, चंडीगढ़ की एलवीएल सिटी ने क्रिकेटर युवराज सिंह, चड्ढा समूह ने पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव, एईजेड ने अभिनेत्री पेरिजाद जोराबियन और गौरसंस ने छोटे परदे की अभिनेत्री श्वेता तिवारी को अपने साथ जोड़ लिया है।

ओमेक्स के कार्यकारी निदेशक विपिन अग्रवाल के अनुसार स्टार कलाकारों के इस क्षेत्र से जुड़ने से उन्हें काफी लाभ हुआ है।

अग्रवाल कहते हैं कि सेलिब्रिटी उनके सामान को न सिर्फ पहचान दिलाते हैं बल्कि ग्राहकों के साथ उसे जोड़ भी देते हैं।

मलयालम फिल्म अभिनेता जयराम, गायक यशुदास, क्रिकेटर राहुल द्रविड़, एस. श्रीनाथ और टीवी एंकर व अभिनेत्री मंदिरा बेदी भी कई ब्रांड से जुड़े हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान, विनोद खन्ना जैसे कुछ बड़ी हस्तियों ने प्रोपर्टी खरीदकर यूं ही उनके लाभ का काम किया है।

इस क्षेत्र में विज्ञापन का व्यापार काफी बढ़ रहा है। टीवी दर्शक मापक (टीएएम) मीडिया रिसर्च के एक प्रभाग एडएक्स इंडिया के अनुसार इस क्षेत्र को 2007 में इलेक्ट्रानिक प्रचार माध्यम से 73 और प्रकाशन माध्यम से 82 प्रतिशत का लाभ हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+