ओएएस में इक्वोडोर-कोलंबिया मतभेदों को सुलझाने के लिए बैठक शुरू

मेडीलीन, 3 जून (आईएएनएस)। इक्वोडोर और कोलंबिया के बीच मतभेदों को सुलझाने के एजेंडे को सबसे ऊपर रखते हुए आरगेनाइजेशन ऑफ अमेरिकन स्टेट्स (ओएएस) की महासभा की बैठक शुरू हो गई है।

इक्वोडोर सरकार ने रविवार को बैठक की शुरुआत के बाद ओएएस महासचिव जोसी मिगुएल इनसुलजा से उन दस्तावेजों का मूल्यांकन करने को कहा जो कोलंबिया के विद्रोही नेता रॉल रीयेस के कम्प्यूटर में पाया गया था।

उल्लेखनीय है कि कोलंबिया सेना ने इक्वोडोर की सीमा को पार कर रीयेस की हत्या कर दी थी जो कि वामपंथी क्रांतिकारी सशस्त्र कोलंबिया सेना (एफएआरसी) के सेकेंड इन कमांड थे। इस हमले में अन्य 25 लोगों की भी मौत हो गई थी।

रविवार को महासभा में कोलंबिया के राष्ट्रपति अलवारो उरीबी ने हमले के दौरान सीमा पार करने के कारण इक्वोडोर से माफी मांगी। साथ ही कोलंबिया ने अपने यहां विद्रोहियों की जारी हिंसा को रोकने के लिए इक्वोडोर से मदद भी मांगी।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक उरीबी ने यह भी कहा कि ओएएस उनके देश के विद्रोहियों को आतंकवादी कहने से न हिचकिचाए। उन्होंने कहा कि ये विद्रोही नशीली दवाओं के व्यापार में शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+