आरुषि हत्याकांड : सीबीआई हिरासत में दो दिन और रहेंगे तलवार

नई दिल्ली/नोएडा, 3 जून (आईएएनएस)। बहुचर्चित आरुषि-हेमराज हत्याकांड केसंदिग्ध राजेश तलवार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हिरासत में दो दिन और रहेंगे।

गौरतलब है कि सीबीआई ने सोमवार को अदालत से तलवार को सात दिनों तक हिरासत में रखने की मांग की थी लेकिन अदालत ने केवल उन्हें एक दिन हिरासत में रखने की अनुमति दी थी।

सूत्रों के अनुसार सीबीआई टीम ने आज गाजियाबाद में न्यायाधीश सपना मिश्रा की सीबीआई अदालत में कहा कि पूछताछ के लिए केवल एक दिन पर्याप्त नहीं है। बाद में न्यायाधीश ने तलवार को दो दिन और हिरासत में रखने की अनुमति दे दी।

तलवार को हिरासत में लेने के बाद सीबीआई टीम उन्हें जलवायु विहार स्थित तलवार अपार्टमेंट ले गई। जहां उनसे पूछताछ की गई। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, "आगे की जांच के लिए हम तलवार अपार्टमेंट गए।"

उन्होंने कहा, "सोमवार को तलवार को पूछताछ के लिए नई दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में लाया गया था। यहां उनसे विस्तार से पूछताछ किया गया। दरअसल, हमने उन्हें हत्या के मामले में गिरफ्तार नहीं किया है। हम उनसे घटना के संबंध में पूछताछ कर रहे थे। "

दूसरी ओर सीबीआई की छह सदस्यीय एक टीम को हरिद्वार भेजा गया है। गौरतलब है कि हरिद्वार में ही आरुषि का अंतिम संस्कार संपन्न किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+