फ्रांस में बस-रेल टक्कर, 7 बच्चे मृत

France Accident
पेरिस, 3 जून: फ्रांस के दक्षिणी-पूर्वी इलाके में बस व रेल की भिड़ंत में सात स्कूली बच्चों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है।

घटना उस समय जब अपर सवॉय क्षेत्र में एक रेलवे क्रासिंग के निकट रेल ने बस को टक्कर मार दी।

स्थानीय प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि सभी घायलों को जेनेवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी कैथरिन डॉफर ने बताया, "दोपहर में लगभग दो बजे एक भयानक आवाज सुनाई दी। मैंने देखा तो पता चला कि एक बस के दो हिस्से हो गए हैं।"

एक दूसरे प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस चालक रेलवे क्रासिंग को पार करने में बहुत तेजी दिखाई जिस कारण यह दुर्घटना घटी।

अधिकारियों ने बताया कि बस में 11 से 13 आयुवर्ग के 50 बच्चे थे और छह वयस्क लोग थे जो अपने स्कूल थॉनन-लेस-बेंस की तरफ से योवरिन नामक आधुनिक गांव का मुआवना करने जा रहे थे।

फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, "हम सभी बस में सवार बच्चों और अन्य लोगों के लिए चिंतित हैं। जो बच्चे इस दुर्भाग्यवश घटना में घायल हुए हैं, हम उनकी कुशलता की कामना कर रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+