पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ दुबई में गिरफ्तार (लीड)
दुबई, 3 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थ रखने के आरोप में रविवार को दुबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ की आज संभवत: न्यायालय में पेशी हो सकती है।
दुबई, 3 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थ रखने के आरोप में रविवार को दुबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ की आज संभवत: न्यायालय में पेशी हो सकती है।
अधिकारियों ने बताया कि आसिफ मुंबई से दुबई के रास्ते पाकिस्तान जा रहे थे, लेकिन दुबई हवाई अड्डे पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अपुष्ट खबरों में कहा गया है कि उन पर हशीश साथ लेकर चलने का आरोप लगाया गया है।
आसिफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तहत खेले गए ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूनामेंट में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ खेल रहे थे। आईपीएल के आधिकारिक सूत्रों ने कहा, "यदि आसिफ को दोषी पाया जाता है, तो भविष्य में खेले जाने वाले टूनामेंट में उनके भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।"
नाम न बतलाने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, "हमलोग दुबई से आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।"
दुबई स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का मुख्यालय भी स्थिति पर नजर रखे हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications