आईएईए में भारत के परमाणु सेफगार्ड को लेकर उठे सवाल

वियना, 3 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के संचालक मंडल में अफ्रीकी प्रतिनिधि अब्दुल समद मिंती ने भारत के परमाणु कार्यक्रमों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि जब तक यह स्पष्ट नहीं हो जाता कि भारत कैसे सेफगार्ड (सुरक्षा उपाय) को अपनाएगा तब तक उसके शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के दुरुपयोग की आशंका बनी रहेगी।

सोमवार को आईएईए के संचालकों की पांच दिवसीय बैठक के पहले दिन 'परमाणु अप्रसार और निशस्त्रीकरण को लेकर दक्षिण अफ्रीका की प्रतिबद्धता' पर अपने संबोधन में मिती ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय समुदाय यह जानना चाहेगा कि शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को परमाणु सामग्री की आपूर्ति कैसे अप्रसार में सहायक साबित होगी?" हालांकि, बैठक के एजेंडे में भारत और आईएईए के बीच सेफगार्ड समझौते का मुद्दा शामिल नहीं था।

मिंती ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुए नागरिक परमाणु समझौते को लेकर भी अंतर्राष्ट्रीय समुदाय चिंतित है।

उन्होंने कहा कि इस बात की आशंका है कि भारत को गुमराह किया गया हो ताकि विश्व में सीमित तेल और गैस को उसकी बढ़ती अर्थव्यस्था से दूर रखा जाए।

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका ने सन 1990 के दशक में परमाणु विकल्प को त्याग कर अन्य देशों से भी उसी राह पर चलने की अपेक्ष करता है। मिंती को अप्रसार का कट्टर समर्थक माना जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+