विश्व खाद्य संकट पर वार्ता के लिए दुनियाभर के नेता रोम में जुटे

रोम, 3 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून पिछले 30 सालों में अनाज की कीमत सबसे अधिक होने की समस्या से निपटने के लिए मंगलवार से रोम में शुरू हुए सम्मेलन में भाग लेने आए नेताओं से व्यापार प्रतिबंधों और करों को हटाने का आग्रह कर सकते हैं।

मून विश्व खाद्य सुरक्षा पर संयुक्त राष्ट्र कांफ्रेस के उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में 50 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन का का मुख्य उद्देश्य अनाज की बढ़ती कीमतों के कारण भुखमरी झेल रहे लाखों लोगों के लिए दान एकत्र करना है।

एफएओ ने 22 देशों को सूचीबद्ध किया है जहां की 30 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या भोजन की कमी से पीड़ित है। इरीट्रिया, नाइजर, कोमोरोस, हैती और लाइबेरिया में हालत सबसे खराब है।

सम्मेलन का सबसे पहला उद्देश्य दानदाताओं से आपात सहायता प्राप्त करना है। इसमें सीधे खाद्य वितरण, खाद्य सहायता, धन हस्तांतरण और स्कूली बच्चों, महिलाओं और वृद्धों के लिए भोजन कार्यक्रम शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र की एक अन्य एजेंसी विश्व खाद्य कार्यक्रम द्वारा जारी की गई दान की अपील के अनुसार इन आपात उपायों के लिए करीब 77.5 करोड़ डालर की आवश्यकता है।

एफएओ ने खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के छोटी अवधि के उपायों के तहत छोटे किसानों को बीज, खाद और अन्य सहायता देने के लिए भी 1.7 अरब डालर की आवश्यकता बताई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+