धूम्रपान छोड़ने में मददगार जीन का पता चला

वाशिंगटन, 3 जून (आईएएनएस)। धूम्रपान छोड़ने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। वैज्ञानिकों द्वारा एक ऐसे जीन की खोज कर ली गई है जो धूम्रपान छुड़वाने में सहायक होगा।

ड्यूक विश्वविद्यालय, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रग ऐब्यूज, पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय और ब्राउन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने धूम्रपान छोड़ने में सहायक जीन की खोज में मानव शरीर के सारे जीनों का परीक्षण किया।

उन्होंने उनमें कुछ ऐसे परिवर्तन देखे जो धूम्रपान छुड़वाने संबंधी चिकित्सा 'निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी' (एनआरटी) की सफलता या असफलता के लिए जिम्मेदार होते हैं।

ड्यूक विश्वविद्यालय के विद्वान और अध्ययन के सह लेखक जेड रोज ने कहा, "धूम्रपान के शिकार लोगों के इलाज के लिए यह एक बड़ा कदम साबित होगा। कुछ सालों के बाद तो चिकित्सक केवल रक्त की साधारण जांच से ही व्यक्ति का इलाज करने लगेंगे।"

अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने दोनों तरह के लोगों के जीन का अध्ययन किया। एक वे जो धूम्रपान छोड़ने में सफल हुए थे। दूसरे वे जो ऐसा नहीं कर पाए थे। इससे शोधकर्ताओं को यह जानने में मदद मिली की वह कौन से जीन होते हैं जो धूम्रपान को छोड़ने में मददगार होते हैं।

इस अध्ययन के निष्कर्ष जर्नल 'आर्काइव्स ऑफ जर्नल साइकायट्री' में प्रकाशित हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+