गोवा में 200 अप्राकृतिक मौत की जांच रिपोर्टों का अब भी है इंतजार
पणजी, 3 जून (आईएएनएस)। गोवा में बिसरा रिपोर्टों के मिलने में देरी से करीब 200 अप्राकृतिक मौत की जांच का मामला अधर में लटका हुआ है।
सूचना के अधिकार कानून के तहत इस संवाददाता द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में डोना पाउला के पुलिस अधीक्षक (अपराध) एम. के. देसाई ने कहा कि अप्रैल, 2006 के पहले से ही बहुत सारे मामले लंबित हैं।
गोवा में अप्राकृतिक मौतों का मामला फरवरी, 2008 में ब्रिटिश पर्यटक स्कारलेट कीलिंग की मौत के बाद से ज्यादा उछला है। 15 वर्षीया कीलिंग की मौत के मामले में संदेह जाहिर किया गया था कि नशीली दवाएं देने के बाद उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।
गौरतलब है कि अब गोवा में दर्ज मामलों की बिसरा जांच मुंबई में विध्यांगरी-सांताक्रूज के फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में कराई जाती है लेकिन इसके पहले बिसरा जांच हैदराबाद में कराई जाती रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications