ब्राडबैंड के लिए 'विमैक्स' बेहतर: मोटोरोला

'वर्ल्डवाइड इंटरोपेराबिलिटी फॉर माइक्रोवेव एक्सेस' (विमैक्स) नामक यह तकनीक वायरलेस तकनीक के द्वारा लंबी दूरी तक काफी तेज गति से डाटा ट्रांसफर कर सकती है।
मोटोरोला के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जहां 3जी तकनीक के डाटा ट्रांसफर की गति 5.8 से 14.4 मेगा बिट्स प्रति सेकंड है वहीं विमैक्स यह काम 70 मेगा बिट्स प्रति सेकंड की तेज गति से कर सकता है।
भारत में मोटोरोला के विपणन प्रमुख तरविंदर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "यह तकनीक पारंपरिक ब्राडबैंड सेवाओं और 3जी तकनीक से बेहतर है।"
दूरसंचार विभाग द्वारा 2.1 गीगा हट्र्ज और उससे अधिक क्षमता वाले बैंड की नीलामी की जानी है जो संयोगवश इन दोनों तकनीकों के लिए एकदम ठीक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications