क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ मादक पदार्थ के साथ दुबई में गिरफ्तार (लीड-1)

दुबई/इस्लामाबाद, 3 जून (आईएएनएस)। दुबई में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ को माादक पदार्थ रखने के आरोप में आज दो दिन बाद दुबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वह भारत से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर लौट रहे थे।

दुबई/इस्लामाबाद, 3 जून (आईएएनएस)। दुबई में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ को माादक पदार्थ रखने के आरोप में आज दो दिन बाद दुबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वह भारत से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर लौट रहे थे।

दुबई हवाई अड्डे के कस्टम अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि आसिफ को दुबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

गिरफ्तारी की पुष्टि होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी)के प्रमुख संचालन अधिकारी शफकत नजमी ने लाहौर में आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमलोग दूतावास के माध्यम से वहां के अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं।"

उन्होंने इस बात की पुष्टि करने में असमर्थता जाहिर की कि आसिफ के पास से मादक पदार्थ बरामद किया गया है। जबकि पीसीबी के एक दूसरे अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि उसके सिगरेट के पैकेट से हशीश बरामद की गई है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि रविवार रात को हुई इस घटना के बाद से ही हम लोग दुबई स्थित पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों से सही जानकारी प्राप्त की कोशिश में लगे हैं। इसके अलावा दुबई के अधिकारियों से भी संपर्क बनाए हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आसिफ मुंबई से दुबई के रास्ते पाकिस्तान जा रहे थे, लेकिन दुबई हवाई अड्डे पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

आसिफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तहत खेले गए ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूनामेंट में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ खेल रहे थे। आईपीएल के आधिकारिक सूत्रों ने कहा, "यदि आसिफ को दोषी पाया जाता है, तो भविष्य में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में उनके भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।"

नाम न बतलाने की शर्त पर आईपीएल के एक अधिकारी ने कहा, "हमलोग दुबई से आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।"

दुबई स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का मुख्यालय भी स्थिति पर नजर रखे हुए है। दोष साबित होने पर आसिफ को चार वर्ष की जेल हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+