कानपुर में सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी की हत्या

कानपुर, 3 जून (आईएएनएस)। कानपुर में सोमवार रात एक सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी आर. सी. वाजपेयी की हत्या कर दी गई। अज्ञात अपराधियों ने घर में लूटपाट भी की।

कानपुर के बाबूपुरवा थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने आईएएनएस को बताया कि किदवई नगर में रहने वाले सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी वााजपेयी जो वर्तमान में अधिवक्ता के रूप में काम कर रहे थे की सोमवार रात उनके घर में अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि अधिवक्ता किदवई नगर के मकान नंबर 124/3 में अकेले रहते थे। उनके चार बेटे हैं जिनमें से तीन कानपुर के बाहर रहते हैं जबकि एक बेटा शहर में दूसरे इलाके में रहता है।

थाना प्रभारी ने कहा कि आज सुबह अधिवक्ता के पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस तत्काल डॉग स्क्वाएड सहित घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि गले पर निशानों को देखकर लगता है कि उनकी हत्या गला दबाकर की गई।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। हालांकि, अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+