हिलेरी क्लिंटन का अखिरी चुनावी पैंतरा
वाशिंगटन , 3 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने की दौड़ में बराक ओबामा से पीछे चल रही हिलेरी क्लिंटन अंतिम बचे दो राज्यों के चुनाव प्रचार के साथ ही अपने अंतिम पैंतरे की तैयारी कर रही हैं।

मोंटाना और दक्षिण डकोटा राज्यों में मंगलवार को होने वाले चुनावों से पहले प्रचार करते हुए क्लिंटन ने कहा कि वह सुपर डेलीगेट्स के सामने यह रखेंगी कि रिपब्लिकन जॉन मैक्के न को हराने में वह सबसे अधिक सक्षम हैं।
दक्षिण डकोटा के यांकटन में हिलेरी ने कहा कि व्हाइट हाउस का प्रशासन संभालने के लिए वही सबसे बढ़िया उम्मीदवार हैं।
डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में आगे चल रहे बराक ओबामा के पास 2,118 प्रतिनिधियों की आवश्यक संख्या से करीब 40 प्रतिनिधि कम हैं। मोंटाना और दक्षिण डकोटा में चुनावों के बाद भी उनके पास कुछ प्रतिनिधि कम ही रहेंगे क्योंकि दोनों राज्यों में कुल 31 प्रतिनिधियों का ही चुनाव होना है।
यद्यपि, ओबामा को प्राइमरी चुनावों के समाप्त होने के पहले ही 180 सुपर डेलीगेटों का समर्थन प्राप्त हो गया है। ओबामा ने मिशीगन में संवाददाताओं से कहा कि अधिकांश सुपर डेलीगेट्स प्राइमरी चुनावों के समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद वह जल्दी ही अपना निर्णय लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications