पश्चिम बंगाल के वनों में जानवरों को लगाए जा रहा टीका

कोलकाता, 3 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में एंथ्रेक्स को फैलने से रोकने के लिए वन विभाग ने यहां जानवरों को इस रोग से बचाने के लिए टीका लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही जानवरों को इस रोग से दूर रखने के लिए निगरानी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि एंथ्रेक्स बैक्टिीरिया से होने वाला रोग है। अधिकांश मामलों में यह जानवरों में ही फैलता है और उसके मांस खाने के कारण यह मनुष्यों में भी फैल जाता है।

पश्चिम बंगाल के प्रमुख वन संरक्षक एस. एस. बिष्ट ने आईएएनएस को सोमवार को बताया कि यहां पर सभी हाथियों को इस रोग से दूर रखने के लिए निगरानी की जा रही है। इसके अलावा अन्य जानवरों की भी निगरानी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बुक्सा, गोरुमारा, जलदापाड़ा और चापरामाड़ी सहित वन्य क्षेत्रों को इस बीमारी से दूर रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+