डेनमार्क विरोधी गठबंधन ने इस्लामाबाद धमाके की निंदा की
अम्मान, 3 जून (आईएएनएस)। एक डेनमार्क विरोधी गठबंधन ने इस्लामाबाद में डेनमार्क दूतावास के बाहर सोमवार को हुए धमाके की निंदा की है, लेकिन कहा है कि डेनमार्क सरकार मुस्लिम भावनायें भड़काने वाले मीडिया के खिलाफ कोई कार्रवाई करने में नाकाम रहने की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।
गठबंधन द्वारा चलाए जा रहे अभियान 'द मेसेंजर यूनाइट्स अस' ने सोमवार जारी को एक वक्तव्य में कहा है, "इस्लाम और मोहम्मद पैंगबर को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाये जाने की प्रतिक्रिया में हुई हिंसा की हम कठोर शब्दों में निंदा करते हैं।"
वक्तव्य में कहा गया है कि पैंगबर के कार्टून दोबारा प्रकाशित किये जाने का विरोध आर्थिक, मीडिया और कूटनीतिक तरीके से करना चाहिए और हिंसा से बचा जाना चाहिए।
गौरतलब है कि इस्लामाबाद में सोमवार को हुए धमाके में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी।
वक्तव्य में कहा गया है कि हालांकि डेनमार्क सरकार को मीडिया द्वारा मुस्लिमों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के कदम को रोकने में अपनी विफलता की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, इस संगठन की दस जून से डेनमार्क के उत्पादों का भी बहिष्कार करने की योजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications