म्यांमार में तूफान से हुई क्षति के आकलन में मदद देंगे आसियान और संयुक्त राष्ट्र
यंगून, 3 जून (आईएएनएस)। म्यांमार में पिछले महीने आए तूफान से हुए नुकसान के आकलन के लिए त्रिपक्षीय समूह का गठन किया है। इसमें म्यांमार के अलावा दक्षिणी-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान), संयुक्त राष्ट्र शामिल हैं।
समाचार पत्र 'द न्यू लाइट ऑफ म्यांमार' ने बताया कि इसके लिए आसियान के आपातकालीन त्वरित आकलन दल (ईआरएटी) द्वारा यहां के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इस त्रिपक्षीय समूह का गठन पिछले महीने हुए आसियान-संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में किया गया था। यह सम्मेलन म्यांमार में तूफान पीड़ितों को अंतर्राष्ट्रीय सहायता पहुंचाने के लिए आयोजित किया गया था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से म्यांमार में राहत और पुनर्वास कोर्यो के लिए 20.1 करोड़ डालर की राशि की सहायता देने की अपील की थी। अब तक इसमें से करीब 60 फीसदी राशि एकत्रित की जा चुकी है।
गौरतलब है कि म्यांमार में आए विनाशकारी तूफान से लगभग 10.67 अरब डालर की क्षति और लगभग 55 लाख लोग इससे प्रभावित हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications