'नन बनने के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र सीमा तय हो'
तिरुवनंतपुरम, 3 जून (आईएएनएस)। केरल के महिला आयोग ने राज्य सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि राज्य में जो लड़कियां नन बनने जा रहीं हैं उनकी उम्र 18 से कम नहीं होनी चाहिए।
आयोग की अध्यक्ष डी.श्रीदेवी ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा,"जो माता-पिता अपनी बेटियों को 18 वर्ष से कम उम्र में नन बनने के लिए भेज रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"
उन्होंने कहा कि जो लड़कियां किसी कान्वेंट में नन बनने के लिए जाती हैं उनके लिए सामान्य व्यवस्था यह है कि माता-पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी उन्हें दे दी जाती है ताकि पढ़ाई का खर्च चलता रहे। लेकिन यदि किसी कारणवश वे संस्था छोड़ देती हैं तो उन्हें कुछ नहीं मिलता इसलिए इस व्यवस्था में सुधार लाने की जरूरत है।
वहीं सिरो मालाबार कैथोलिक चर्च प्रवक्ता पॉल थेलेक्कट ने आईएएनएस को बताया, "राज्य में लड़कियों के नन बनने के नियम बहुत हद तक स्पष्ट हैं। केवल 12 वीं पास लड़कियों को ही इसमें प्रवेश दिया जाता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications