विकास के भारतीय माडल का ब्लूप्रिंट तैयार करेगी भाजपा : आडवाणी

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने देश के समग्र विकास के लिए विकास के लिए भारतीय माडल को अपनाने की जरूरत पर बल दिया है।

उद्योग व वाणिज्य संगठन एसोचैम के 87 वें सालाना अधिवेशन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी अगर सत्ता में आती है तो वह एक ऐसे भारतीय माडल का ब्लूप्रिंट तैयार करेगी जो न सिर्फ देश के समग्र विकास के प्रति उत्तरदायी होगा बल्कि पूंजी के असमान वितरण को भी कम से कम करेगा।

तकनीकी रूप से देश को समृद्ध बनाने पर जोर देते हुए आडवाणी ने कहा कि तकनीक सामाजिक परिवर्तन में अहम भूमिका निभाता है। देश में सूचना व प्रौद्योगिकी क्षेत्र के क्षेत्र में हुई प्रगति की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में हुई क्रांति से लाखों लोगों के जीवन स्तर में आमूल -चूल बदलाव आया है।

उन्होंने सूचना व प्रौद्योगिकी की पहुंच को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में हुई क्रांति की प्रासंगिकता तभी सिद्ध होगी जब यह गांव-गांव तक पहुंच जाएगी और देश में अमीरी व गरीबी के बीच की खाई को पाटने में अहम भूमिका निभाएगी।

अपने संबोधन में आडवाणी ने वक्त के हिसाब से विकास के ऐसे माडल को अपनाने की जरूरत पर बल दिया जो न सोवियत संघ की तरह पूरी तरह से राज्य सापेक्ष हो और न पश्चिम की तर्ज पर पूरी तरह से राज्य निरपेक्ष हो बल्कि जिसमें देश की घरेलू जरूरतों और परिस्थितियों के माफिक विकास को गति देने की क्षमता हो।

आडवाणी ने उद्योग जगत से विकास के ऐसे मानक को अपननाने की दिशा में कार्य करने को कहा जिससे कि विकास व समानता के लक्ष्य को एक साथ हासिल किया जा सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+