माइक्रोसाफ्ट ने लांच किया 'इंटरनेट एक्सप्लोरर 8'
वाशिंगटन, 3 जून (आईएएनएस)। साफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसाफ्ट ने दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले वेब ब्राउजर इंटरनेट एक्सप्लोरर का नया संस्करण 'इंटरनेट एक्सप्लोरर 8' (आईई 8) प्रस्तुत किया है। इसे 'बेटा वर्जन' के रूप में इंटरनेट से डाउनलोड भी किया जा सकता है।
एक ओर जहां इससे पहले के संस्करण 'आईई 7' में सुरक्षा पर जोर दिया गया था वहीं इस नए संस्करण में स्थिरता और इस्तेमाल में होने वाली आसानी पर जोर दिया गया है। यह एक्सप्लोरर बेहद तेज है
इस वेब ब्राउजर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह उपयोगकर्ता का समय बचाने में मदद करता है जिससे वह एक साथ अनेक काम निबटा सकता है।
इसमें एक्टिविटी नामक एक विशेष कार्यक्रम है जिसके अनुसार उपयोगकर्ता जब एक पते का चयन करता है तो उसके माउस के ऊपर एक नया बटन बन जाता है। उस बटन को क्लिक करके उससे संबंधित सभी संभावित गतिविधियों को देखा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications