लेखन में हाथ आजमा रहे हैं उद्योग जगत के सितारे

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। उद्योग जगत से जुड़े विवेक अग्रवाल और प्रबंधन के विद्यार्थी जहीर अहमद में प्रबंधन और उद्योग जगत से जुड़ाव के अलावा भी एक समानता है, दोनों ही अपने पेशे और पढ़ाई से जुड़े तनाव के बीच अपनी रचनात्मकता बरकरार रखने के लिए लेखन में हाथ आजमा रहे हैं।

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। उद्योग जगत से जुड़े विवेक अग्रवाल और प्रबंधन के विद्यार्थी जहीर अहमद में प्रबंधन और उद्योग जगत से जुड़ाव के अलावा भी एक समानता है, दोनों ही अपने पेशे और पढ़ाई से जुड़े तनाव के बीच अपनी रचनात्मकता बरकरार रखने के लिए लेखन में हाथ आजमा रहे हैं।

उनका कहना है कि इसके सहारे वे अपनी रचनात्मकता और सहजता को बरकरार रखना चाहते हैं।

एक सलाहकार कंपनी केपीएमजी में काम करने वाले विवेक कुमार अग्रवाल जिनकी पहली किताब 'टु कैच अ स्माइल' बाजार में आ चुकी है कहते हैं, "मुझे अपना काम और उससे जुड़ी चुनौतियां पसंद हैं लेकिन लेखन मेरी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को व्यक्त करता है।"

अग्रवाल के उलट जहीर अहमद की किताब 'माई पार्शियल आटोबायोग्राफी' उनके निजी अनुभवों पर आधारित कविताओं का संग्रह है, जो एक दूसरे से कहानी के रूप में गुंथी हुई हैं। उन्होंने अपनी किताब का फ्री आनलाइन वर्जन भी तैयार किया है।

राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम)अहमदाबाद के पूर्व विद्यार्थी अग्रवाल कहते हैं कि वर्षो तक प्रबंधन से जुड़े रहने के बाद जीवन एक खास ढर्रे पर चलने लगता है लेखन उससे उबरने का माध्यम है।

टु कैच अ स्माइल लघुकथाओं का संग्रह है। इस किताब में विभिन्न मानवीय भावनाओं का अभूतपूर्व चित्रण किया गया है। अग्रवाल ने कहा कि इस किताब में जो भी कुछ संग्रहित है,वह वास्तविक है। मैंने केवल कल्पना के सहारे उन्हें तराशा भर है।

पाठकों की अच्छी प्रतिक्रिया से उत्साहित दोनों लेखक अपनी-अपनी अगली किताबों पर काम कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+