श्रीलाल शुक्ल का पद्मविभूषण पदक चोरी होने की जांच शुरू

लखनऊ, 3 जून (आईएएनएस)। वयोवृद्ध साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का पद्मविभूषण पदक और प्रशस्ति पत्र ट्रेन से चोरी चले जाने के मामले की कानपुर रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह पदक और प्रशस्ति पत्र बीते गुरुवार को फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन में राष्ट्रपति भवन की एक अधिकारी के बैग से कुछ अज्ञात बदमाशों ने चुरा लिया था।

सुप्रसिद्ध साहित्यकार शुक्ल बीमार होने की वजह से दिल्ली पदक ग्रहण करने नहीं जा सके थे इसलिए राष्ट्रपति कार्यालय की अधिकारी उमा पाठक बीते गुरुवार को पद्मविभूषण पदक और प्रमाणपत्र लेकर शुक्ल को देने के लिए लखनऊ आ रही थीं। रास्ते में कानपुर से पहले पनकी स्टेशन पर किसी ने उनका वह बैग चुरा लिया जिसमें पदक व प्रमाणपत्र रखा था।

कानपुर जीआरपी चौकी प्रभारी भगवान दास मौर्य ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में तैनात अधिकारी उमा पाठक पदक लेकर लखनऊ के किसी सरकारी विभाग जा रही थीं। रास्ते में कानपुर से पहले किसी ने उनका बैग चुरा लिया। वे किसी वजह से कानपुर स्टेशन पर न उतरकर लखनऊ गईं। वहां जीआरपी चौकी पर जाकर उन्होंने चोरी की रिपोर्ट लिखवाई। चूंकि चोरी कानपुर स्टेशन के आस-पास हुई थी। इसलिए प्रकरण लखनऊ से कानपुर स्थानांतरित कर दिया गया।

चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी तक इस पदक के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है।

उधर जब आईएएनएस ने साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल से इस बारे में बात की, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि राष्ट्रपति भवन से कोई उनका पदक लेकर आ रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+