ऑस्ट्रेलिया के क्रैच में बंद रही भारतीय बच्ची

सिडनी, 3 जून (आईएएनएस)। लापरवाही की हद पार करते हुए एक क्रैच की देखरेख करने वाले लोग बाहर से ताला जड़कर चले गये, जबकि एक भारतीय बच्ची अंदर ही बंद रह गयी।

सिडनी, 3 जून (आईएएनएस)। लापरवाही की हद पार करते हुए एक क्रैच की देखरेख करने वाले लोग बाहर से ताला जड़कर चले गये, जबकि एक भारतीय बच्ची अंदर ही बंद रह गयी।

यह घटना ऑस्ट्रेलिया के सिडनी पश्चिमी उप-नगर रिडालमेयर की है, जहां दिनभर दफ्तर में खटने के बाद एक दंपत्ति जब अपनी एक साल की बच्ची अंकिता को लेने क्रैच पहुंचा, तो वहां ताला जड़ा था और चारों ओर अंधेरा था।

बच्ची के पिता भरत ने सिडनी मार्निग हेराल्ड को बताया कि जब वे क्रै च पहुंचे, तो वह बंद हो चुका था और वहां कोई नहीं था। क्रैच की ओर से उनसे संपर्क भी नहीं किया गया था,इसलिए उन्हें ख्याल आया कि कहीं बच्ची क्रैच में ही तो नहीं छूट गई। आखिरकार उन्होंने पुलिस को इत्तिला दी, जिसने क्रैच के मालिक का पता लगाया।

करीब घंटा भर बाद जाकर क्रैच का दरवाजा खोलने पर बच्ची जमीन पर रोती मिली।

क्रैच के मालिक ने अपनी गलती कबूल करते हुए कहा है कि बहुत बड़ी गलतफहमी की वजह से ऐसा हुआ। खुशकिस्मती से बच्ची सकुशल है।

न्यू साऊथ वेल्स के सामुदायिक सेवा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+