सोमालियाई जलदस्युओं ने अपहृत जहाज को छोड़ा, मोंबासा रवाना

नैरोबी, 3 जून (आईएएनएस)। सोमालिया के जलदस्युओं द्वारा मुक्त किया गया जार्डन का मालवाहक जहाज सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से केन्या के तटीय शहर मोंबासा रवाना हो गया है।

यह जहाज डेनमार्क द्वारा दान की गई चार हजार टन शक्कर लेकर भारत से चला था, जिसका जलदस्युओं ने 18 मई को अपहरण कर लिया था। जहाज पर चालक दल के 12 सदस्य थे ,जिनमें भारत, पाकिस्तान, तंजानिया और बांग्लादेश के नागरिक शामिल थे।

पूर्वी अफ्रीका नाविक सहायता कार्यक्रम के समन्वयक एंड्रयू म्वांगुरा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, "एम वी विक्टोरिया नामक यह जहाज सोमालिया की राजधानी से चल चुका है और इसके अगले तीन दिन में मोंबासा पहुंच जाने की उम्मीद है।"

म्वांगुरा ने बताया कि जहाज का चालक दल स्वस्थ एवं सकुशल है जबकि 2,400 टन शक्कर निकाल ली गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सोमालियाई अधिकारियों ने पश्चिमी देशों की कंपनियों पर यह कहते हुए इन अपहरणों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है कि वे फिरौती के रूप में मोटी रकम चुकाते हैं।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसके अनुसार विभिन्न देशों को यह अनुमति दी गई है कि वे सोमालियाई जलदस्युओं का पीछा करें और उन्हें गिरफ्तार कर सकें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+