बांग्लादेश में 300 असंतुष्ट धरे गए

Bangladesh
ढाका, 2 जून: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने विपक्षी नेताओं के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए कम से कम 300 असंतुष्टों को गिरफ्तार कर लिया है। ये लोग आपातकाल की मौजूदा स्थिति में नरमी की मांग कर रहे थे।

समाचार एजेंसी डीपीए ने विपक्षी पार्टियों के सूत्रों के हवाले से कहा है कि गिरफ्तार कार्यकर्ता आवामी लीग और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के जमीन से जुड़े स्थानीय नेता हैं।

अधिकारियों का कहना है कि सेना, 'इलीट रैपिड एक्शन बटालियन' और अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने सरकार के आदेश पर असंतुष्टों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी कार्रवाई की है।

उधर पुलिस महानिरीक्षक नूर मुहम्मद ने कहा, "राष्ट्रव्यापी कार्रवाई सूचीबद्ध अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ की गई थी।" उन्होंने इस आरोप को नकार दिया कि लोगों की गिरफ्तारी राजनीतिक आधार पर की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+