आरुषि की मां से सीबीआई की पूछताछ

Nupur Talwar
नई दिल्ली/नोएडा, 2 जून: बहुचर्चित आरुषि-हेमराज हत्याकांड की जांच में जुटी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने रविवार को आरुषि की मां नूपुर तलवार से पूछताछ की।

एक जांच अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर कहा, "जब यह घटना हुई उस समय मौके पर मौजूद चार लोगों में नूपुर तलवार भी एक हैं, इसलिए उनसे पूछताछ के जरिये हमें महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग सकता है।"

इससे पूर्व नूपुर तलवार ने जेल में बंद अपने पति राजेश तलवार से मुलाकात की। जलवायु विहार स्थित तलवार परिवार के अपार्टमेंट में नूपुर की अनुपस्थिति में सीबीआई टीम ने घटनास्थल की जांच की और दीवारों पर लगे खून के नमूने इकट्ठा किए। टीम ने कमरों की भी जांच की।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आरुषि हत्यााकंड की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। सीबीआई टीम के तलवार के घर पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी।

नोएडा के जलवायु विहार स्थित तलवार के आवास के बाहर सशस्त्र सीमा बल के लगभग 90 जवानों को तैनात किया गया था। इसी घर में 16 मई को राजेश तलवार और नूपुर तलवार की बेटी और दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की कक्षा नौ की छात्रा आरुषि मृत पाई गई थी।

इसके दूसरे दिन ही तलवार परिवार का घरेलू नौकर हेमराज भी मृत पाया गया था। बाद में 23 मई को नोएडा पुलिस ने आरुषि के पिता राजेश तलवार को गिरफ्तार कर लिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+