श्रीलंका में बाढ़ से 4 मरे, हजारों बेघर
कोलंबो, 2 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका के विभिन्न क्षेत्रों में हुई तेज बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं।
कोलंबो, 2 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका के विभिन्न क्षेत्रों में हुई तेज बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं।
आपदा राहत सेवा के मंत्री अमीर अली ने आईएएनएस को बताया कि बाढ़ की वजह से कालूतारा, गल्ले, रतनापुरा और गामपाहा जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसमें रतनापुरा और कालुतारा जिले में सबसे अधिक क्षति हुई है। यहां कई मकान पानी में डूब गए हैं।
देश भर में हो रही मानसून की बारिश से कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है और 9,745 परिवार घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। फिलहाल इन लोगों को अस्थायी तौर पर सरकारी स्कूल और मंदिरों में ठहराया गया है।
अमीर अली ने कहा, "बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य के लिए वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर और नौ सेना की नौकाओं की सहायता ली जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications