आर्थिक संकट से उभरने के लिए पाकिस्तान को भारत के साथ व्यापारिक बढ़ाने की सलाह

इस्लामाबाद , 2 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एक अर्थशास्त्री ने कहा है कि दशकों के सबसे बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ते पाकिस्तान को इससे उभरने के लिए अविश्वास त्यागकर भारत के साथ व्यापार और निवेश बढ़ाना चाहिए तथा शांति प्रक्रिया का लाभ उठाना चाहिए।

इस्लामाबाद , 2 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एक अर्थशास्त्री ने कहा है कि दशकों के सबसे बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ते पाकिस्तान को इससे उभरने के लिए अविश्वास त्यागकर भारत के साथ व्यापार और निवेश बढ़ाना चाहिए तथा शांति प्रक्रिया का लाभ उठाना चाहिए।

अर्थशास्त्री युसुफ नजर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि व्यापार और निवेश में उदारीकरण से भारत से ज्यादा लाभ पाकिस्तान को होगा।

अपनी पुस्तक 'द गैदरिंग स्टॉर्म' में भावी आर्थिक संकट की चेतावनी देने वाले नजर का कहना है कि पाकिस्तान के उद्योगपति भारतीय उद्योगपतियों की सफलता से काफी प्रभावित हैं और वे उनके साथ संबंध बढ़ाना चाहते हैं, हालांकि वे भारत के आकार और फायदों को लेकर संशकित हैं।

उन्होंने कहा कि भारत को इस दिशा में पहले करते हुए इन आशंकाओं को मिटाना चाहिए।

नजर ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी द्वारा भारत-पाक सीमा पर विशेष आर्थिक क्षेत्र की स्थापना के प्रस्ताव का भी उल्लेख किया।

भारत-पाक के बीच अभी मौजूदा व्यापार केवल 2 अरब डालर का है। नजर का मानना है कि यदि सही कदम उठाएं जाएं, तो अगले दो वर्षो में यह बढ़कर 5 अरब डालर तक हो सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+