थ्येनआनमेन चौक संहार की यादें ताजा

उल्लेखनीय है कि थ्येनआनमेन चौक की बरसी की तारीख 4 जून है। इसे गत माह सिचुआन प्रांत के विनाशकारी भूकंप में मारे जाने वालों की याद के साथ ही एक श्रद्धांजलि सभा में कुछ दिन पूर्व ही मना लिया गया।
इस अवसर पर हांगकांग के विक्टोरिया पार्क में एकत्र होकर लोगों ने दोनों त्रासदियों के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा के आयोजकों का कहना था कि भूकंप जैसी आपदाएं याद दिलाती हैं कि प्राकृतिक आपदाओं को इंसान नहीं रोक सकता, लेकिन थ्येनआनमेन चौक जैसी मानव-निर्मित आपदाओं को रोका जा सकता है।
दोनों सभाओं का आयोजन 'पेट्रियॉटिक डेमोक्रेटिक मूवमेंट्स ऑफ चाइना' ने किया जो इस अवसर पर एकत्र राशि सिचुआन के भूकंप पीड़ितों की मदद को देगा।
उल्लेखनीय है कि चीन की सरजमीं पर हांगकांग ही एकमात्र स्थान है जहां थ्येनआनमेन चौक में मारे जाने वालों की याद में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications