पाकिस्तान के लाहौर शहर में कला का परचम फहरा रहा है एक वेश्यापुत्र

लाहौर, 2 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक वेश्या के बेटे ने यहां 'कूकूस डेन' नामक एक रेस्तरां चलाकर और शिव-पार्वती, बुद्ध आदि के विभिन्न चित्र बनाकर सबको अभिभूत कर दिया है।

लाहौर, 2 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक वेश्या के बेटे ने यहां 'कूकूस डेन' नामक एक रेस्तरां चलाकर और शिव-पार्वती, बुद्ध आदि के विभिन्न चित्र बनाकर सबको अभिभूत कर दिया है।

यहां स्थित वेश्यावृत्ति के लिए प्रसिद्ध हीरा मंडी में जीवन से संघर्ष करने वाले कूकूस डेन के मालिक और चित्रकार इकबाल हुसैन ने आईएएनएस को एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, "मैं एक बाहरी आदमी की तरह चीजों को देखता हूं। मैं जो देखता हूं वही बनाता हूं, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं।"

हुसैन ने कहा, " पाकिस्तान भी आतंकवाद के साए में जी रहा है। हम एक शांतिप्रिय देश के नागरिक हैं। कट्टरपंथी यहां अल्पसंख्यक हैं।"

भारतीय कलाकार दिलीप कुमार और शायरा बानों के प्रशंसक हुसैन ने कहा, "मैं भारत को बहुत प्यार करता हूं। हम एक ही परिवार के हैं और हमें एक-दूसरे का साथ अच्छा लगता है।"

राजनीतिज्ञों पर गुस्सा जताते हुए इस चित्रकार ने कहा, "राजनीतिज्ञों ने बंटवारे की एक रेखा खींच दी है। हमें वीजा देने की अनुमति मिलनी चाहिए और अपने सपनों को पूरा करने की आजादी होनी चाहिए।"

हीरामंडी में अपनी मां के साथ रहने वाले हुसैन ने कहा, "हीरामंडी की संस्कृति खत्म हो गई है। हालांकि मुस्लिम देशों में देह-व्यापार गैरकानूनी है। मैंने वेश्या का बेटा होने के कारण बहुत नफरत झेली है। '

चित्रकारी के लिए समर्पित हुसैन ने बताया कि अगर वह ईमानदार है तो राहें अपने आप आसान बनती जाएंगी। वह बदलती जीवनशैली से बिल्कुल परेशान नहीं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+