बरेली में प्रेमी युगल की हत्या

बरेली, 2 जून (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के बरेली जिले में सोमवार को एक पिता ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर बेटी और उसके प्रेमी की डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके लड़की के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।

बरेली के फरीदपुर थाना प्रभारी मनीराम राव ने आईएएनएस को बताया कि नवादा बिलसंडी गांव में रहने वाले नन्हें यादव की बेटी ममता और गांव में ही रहने वाले सीटू के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। रविवार देर रात ममता चोरी छिपे सीटू के घर चली गई।

सोमवार तड़के जब घरवालों को ममता घर में नहीं नजर आईं, तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। नन्हें यादव अपने भाई हिरबरन और बेटों राकेश व मुकेश के साथ सीटू के घर जा पहुंचे। उन्होंने वहां पर ममता और सीटू को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। तभी उन्होंने दोनों को वहीं पर डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जब दोनों अधमरे हो गए, तो उनकी गला दबाकर हत्या कर दी।

थाना-प्रभारी ने बताया कि नन्हें सहित चारों आरोपी फरार हैं। उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+