पेट्रोलियम कीमत में वृद्धि लाजिमी: मनमोहन

Petroleum
नई दिल्ली, 2 जून: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सरकार के पास पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में इजाफा करने के सिवा कोई दूसरा उपाय नहीं बचा है।

उन्होंने 'और अधिक तर्कसंगत आर्थिक नीतियों' को अपनाने के लिए व्यापक राजनीतिक सहमति की आवश्यकता पर बल दिया।

व्यापारिक संगठन एसोचैम की सालाना बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "हम सबसिडी खर्च को और बढ़ाने की अनुमति नहीं दे सकते और न ही हम उपभोक्ताओं को दुनिया में तेल और अन्य जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से पूरी तरह बचा ही सकते हैं।"

सिंह ने आगे कहा, "हम एक सीमा तक समाज के गरीब तबके की रक्षा कर सकते हैं और वह हमने किया भी है। सरकार ने पिछले चार सालों में केरोसीन की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। हमने केवल घरेलू गैस और डीजल की कीमतों में मामूली वृद्धि की है यहां तक की पेट्रोल की कीमतें भी हमने अन्य देशों की तुलना में काफी कम रखी हैं।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि अन्य संसाधनों विशेषकर जल को लेकर हम सभी ने गैरजिम्मेदार रवैया अपनाया है। यह स्थिति हमेशा बरकरार नहीं रहेगी। हमें इन सभी मुद्दों पर व्यापक राजनीतिक सहमति बनानी पड़ेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+