सेंसेक्स 352 और निफ्टी 130 अंक लुढ़के (लीड-2)
मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में आज एक बार फिर भारी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सेंसेक्स 352 और निफ्टी 130 अंक लुढ़क गए।
आज बाजार बंद होने तक मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 352.39 अंक गिरकर 16,063.18 पर बंद हुआ।
इस दौरान बीएसई का मिडकैप 176.35 अंक के नुकसान के साथ 6,584.19 पर और स्मॉलकैप 173.53 अंक फिसलकर 7,959.51 पर बंद हुए।
उधर राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी 130.50 अंकों के नुकसान के साथ 4,739.60 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के एनटीपीसी, एसीसी, हिंडालको और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के शेयरों को सर्वाधिक नुकसान हुआ जबकि मारुति सुजुकी, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारती एयरटेल के शेयर सर्वाधिक मुनाफे में रहे।
इससे पहले आज सुबह तेजी के साथ खुलने के बाद शेयर बाजारों में दोपहर के कारोबार के दौरान गिरावट का रुख देखा गया।
सेंसेक्स आज सुबह 175.89 अंकों की बढ़त के साथ 16591.46 पर खुला लेकिन दोपहर 1.25 बजे यह 65.35 अंकों की गिरावट के साथ 16,350.22 पर कारोबार कर रहा था।
उधर निफ्टी आज सुबह 4,869.25 पर खुलने के बाद दोपहर 1.25 बजे 30 अंकों की गिरावट के साथ 4,839.20 पर कारोबार कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications