व्यापारिक जेटों के लिए यूबी समूह की यूरोपीय फर्म से बातचीत

बर्लिन, 2 जून (आईएएनएस)। व्यापारिक जेटों के निर्माण में 20 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए यूनाइटेड ब्रेवरीज (यूबी) समूह फ्रांस स्थित 'ईएडीएस सोकाटा' से बातचीत कर रहा है।

बर्लिन, 2 जून (आईएएनएस)। व्यापारिक जेटों के निर्माण में 20 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए यूनाइटेड ब्रेवरीज (यूबी) समूह फ्रांस स्थित 'ईएडीएस सोकाटा' से बातचीत कर रहा है।

ईएडीएस सोकाटा के प्रवक्ता फिलिप डि सेगोविया ने आईएएनएस से बातचीत में इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वह पहले 'इंडयूएस एविएशन' से भी इस विषय पर विमर्श कर चुके हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली ।

इस मुद्दे पर यूबी समूह प्रमुख विजय माल्या ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार किया।

गत सप्ताह बर्लिन में हुए 'बर्लिन एयर शो' में वायु उद्योग अधिकारियों ने कहा थाा कि भारत में निजी जेटों का अच्छा बाजार है क्योंकि वे भारतीय हालात में दीर्घकालिक साबित होते हैं।

उल्लेखनीय है कि ईएडीएस सोकाटा एकल इंजन वाले 'टर्बोप्रॉप टीबीएम 850' जहाजों का निर्माण करता है। यह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी को 14 वायुयान भी बेच चुका है। इसका मुकाबला मुख्यत: 'एपिक डायनेस्टी' कंपनी से होगा जो भारत में वायुयान बेचती है।

दस हजार किलो वजन और 20 लाख रुपये कीमत वाले टीबीएम 850 में पायलट सहित चार से छह व्यक्तियों के बैठने की जगह होती है और यह ईंधन की खपत में भी किफायती होता है। प्राप्त सूचना के अनुसार सोकाटा दो इंजनों वाला नया व्यापारिक जहाज अगले वर्ष लाएगा।

यूबी समूह के जहाजों के जखीरे में फ्रांसीसी कंपनी से ही निर्मित जहाज हैं। कंपनी ने पांच विशाल ए-380 जहाजों के साथ 42 अन्य जहाज खरीदने का भी आदेश दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+