भाजपा कार्यकारिणी में बनी लोकसभा चुनावों की रणनीति

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक विजय के उत्साह के साथ दिल्ली स्थित संसदीय सौंध में दो दिनों तक चली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का समापन लोकसभा चुनावों में जीत के संकल्प के साथ समाप्त हुआ।

दो दिनों तक विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार मंथन करने के साथ ही भाजपा ने अपनी कार्यकारिणी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की रूपरेखा भी तय कर ली। पार्टी जल्द ही लोकसभा चुनाव के लगभग 160 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने जा रही है। यह उम्मीदवार उन सीटों के होंगे जिन पर 1989 के बाद भाजपा ने कभी न कभी चुनाव जरूर जीता है। ज्ञात हो कि उक्त 160 सीटों में भाजपा के मौजूदा सांसदों को नहीं लिया गया है।

भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा, "सभी प्रदेश की चुनाव समितियों को कहा गया है कि वे जून तक बैठक करके उक्त सीटों के उम्मीदवारों के नाम दिल्ली भेजे। साथ ही सभी प्रदेशों को यह भी कहा गया है कि वे अपने-अपने प्रदेशों में चुनाव समिति, चुनाव प्रबंधन समिति और मीडिया प्रबंधन समिति का जल्द से जल्द गठन करे।"

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी रणनीतिकारों ने यह भी तय किया है कि भाजपा के जो तेज तर्रार नेता राज्यसभा में हैं उन सभी को लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के केंद्रीय चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने इस संबंध में सुझाव प्रस्तुत किया।

ज्ञात हो कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, महासचिव अरुण जेटली, पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू समेत सुषमा स्वराज, मुरली मनोहर जोशी, जसवंत सिंह, विनय कटियार, कलराज मिश्र सरीखे पार्टी के दिग्गज नेता राज्यसभा में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+