वन्यजीवों पर बुरा प्रभाव डाल रही है भारत-पाक सीमा की बाड़

जम्मू, 2 जून (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान की सीमा पर आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने के लिए लगाई गई कांटेदार बाड़ और जमीन में बिछी बारूदी सुरंगों का वन्यजीवों पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है।

जम्मू, 2 जून (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान की सीमा पर आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने के लिए लगाई गई कांटेदार बाड़ और जमीन में बिछी बारूदी सुरंगों का वन्यजीवों पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है।

एक ओर जहां कांटेदार बाड़ ने उनके विचरण को प्रभावित किया है वहीं दूसरी ओर बारूदी सुरंगों के कारण उनमें से कई की जान चली गई है और कई अन्य अपाहिज हो गए हैं।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में भारत और पाक के बीच लगभग 200 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा और 720 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा (एलओसी) है।

इन इलाकों में साढ़े तीन मीटर ऊंची बाड़ लगाई गई है जबकि सभी जगहों पर बारूदी सुरंगें भी हैं।

सेना का कहना है कि ये दोनों ही माध्यम आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने में बेहद कामयाब साबित हो रहे हैं लेकिन वन्यजीव विभाग कहता है कि इसका वन्यजीवों पर बहुत खराब असर पड़ रहा है।

जम्मू में वन्यजीव वार्डन नसीर अहमद किचलू ने आईएएनएस को बताया, "इन बाड़ों ने जानवारों की अबाध आवाजाही को प्रभावित किया है। इससे उनकी सामान्य गतिविधियों पर भी असर पड़ा है।"

प्रभावित होने वाले जानवरों में बंदर, लंगूर, हिरण, तेंदुआ, सुअर और ऐसी ही कई अन्य प्रजातियां शामिल हैं।

किचलू ने बताया कि अक्सर ये जानवर सुरंगों के शिकार होकर या तो मर जाते हैं या फिर घायल हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि विभाग के पास मरने और घायल होने वाले जानवरों के सही सही आंकड़े नहीं हैं लेकिन फिर भी इनकी संख्या बहुत ज्यादा है।

इस संबंध में पूछे जाने पर जम्मू में सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एस.डी. गोस्वामी ने कहा कि ऐसी शिकायतें मिलती हैं लेकिन हम जब भी जानवरों को ऐसी जगहों पर देखते हैं तुरंत भगाने की कोशिश करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+