इंटेंस की सेवाएं लेगी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल

हैदराबाद, 2 जून (आईएएनएस)। सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी 'इंटेंस टेक्न ोलोजीज' ने घोषणा की है कि 'आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस' लागत कम करने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए उसकी 'इंटेलिजेंट इंटरप्राइजेज कस्टमर कम्यूनिकेशंस मैनेजमेंट' (आईईसीसीएम) पैकेज का इस्तेमाल करेगी।

इंटेंस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि आईईसीसीएम के इस्तेमाल से कंपनियां अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा उपलब्ध करा सकती हैं। इसके अलावा यह ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनाने में भी मदद करता है जिससे ग्राहकों को स्थायी बनाने में भी मदद मिलती है।

इंटेंस टेक्न ोनोलोजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राघव सहगल ने कहा, "हमारे उत्पाद के इस्तेमाल से आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस को ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने में मदद मिलेगी।"

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित पुरी ने कहा, "इंटेंस का यह पैकेज हमारी जरूरतों के लिए एकदम उपयुक्त है।"

उल्लेखनीय है कि साफ्टवेयर का यह पैकेज दुनिया भर की कई बड़ी कंपनियों द्वारा फिलहाल इस्तेमाल में लाया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+