शाही लीची और जरदालु आम की मिठास निखारेगी बिहार की छवि

पटना, 2 जून (आईएएनएस)। यूं तो बिहार का नाम आते ही किसी तरह की अव्यवस्था की बात ही जहन में आती है, लेकिन मुख्यमंत्री नितीश कुमार अब शाही लीची और जरदालु आम की मिठास की मदद से राज्य की छवि निखारने का प्रयास कर रहे हैं।

पटना, 2 जून (आईएएनएस)। यूं तो बिहार का नाम आते ही किसी तरह की अव्यवस्था की बात ही जहन में आती है, लेकिन मुख्यमंत्री नितीश कुमार अब शाही लीची और जरदालु आम की मिठास की मदद से राज्य की छवि निखारने का प्रयास कर रहे हैं।

बिहार सरकार ने इस बार गर्मियों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दिल्ली के 400 अन्य महत्वपूर्ण लोगों को शाही लीची और जरदालु आमों से भरी टोकरियां भेजने का फैसला लिया है।

ये मीठे उपहार भी बिहार को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने का प्रयास हैं।

मुजफ्फरपुर की शाही लीची और भागलपुर के जरदालु आम अपने अनूठे स्वाद और खुशबू के लिये जाने जाते हैं, लेकिन इन्हें देश के भीतर और बाहर बिहार के ब्रांड के रूप में बेचा जाना अभी बाकी है।

नीतिश कुमार ने पिछले वर्ष भी उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कुछ अन्य महत्वपूर्ण लोगों को फलों की टोकरी उपहार स्वरूप भेजी थी।

गौरतलब है कि 2005 में सत्ता में आने के बाद से नीतीश कुमार लगातार बिहार की नकारात्मक छवि बदलने का प्रयास कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+