गुजरात फार्मूले पर चुनावी राज्यों में विधायकों के टिकट काटे जाएं : आडवाणी

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनावों में गुजरात चुनावों की तर्ज पर विधायकों के टिकट काटे जाने की वकालत की है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन अवसर पर नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आडवाणी ने कहा, "कांग्रेसी खेमे में यह आशा बनी हुई है कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्ताविरोधी लहर का लाभ उन्हें मिलेगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को यह समझ लेना चाहिए कि सत्ताविरोधी लहर के कारण सिर्फ किसी सरकार या किसी मुख्यमंत्री के विरोध में ही नहीं जाते।"

उन्होंने कहा, "सत्ताविरोधी लहर सामान्यतया वर्तमान विधायकों या सांसदों के विरूद्ध प्रकट होते हैं। यह प्रतिनिधियों के कामकाज अथवा उनके निर्वाचन क्षेत्र में लोगों से उनके व्यवहार के प्रति होता है। ऐसे में मतदाता और कार्यकर्ता भी ऐसों को सबक सिखाते हैं जो घमंडी, जवाब न देने वाले, निष्क्रिय, पहुंच से दूर और झूठे होते हैं। "

आडवाणी ने कहा कि इस तरह के सत्ताविरोधी लहर के कारण भाजपा ने 2004 के संसदीय चुनावों में मुंह की खाई। हालांकि गुजरात में प्रत्याशियों की समुचित चयन प्रक्रिया के माध्यम से हम विजयी हो सके। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हमें इसी तरह से काम करने पर विचार करना चाहिए।

इससे पहले आडवाणी ने वसुंधरा राजे सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान और डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुजरात में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमने सिद्ध कर दिया है कि भाजपा सरकार और पार्टी संगठन के संयुक्त प्रयासों और दृढ़ संकल्प के साथ मिलकर चुनाव जीत सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+