झांसी में सड़क दुर्घटना में थाना प्रभारी की मौत
झांसी, 2 जून (आईएएनएस)। झांसी जिले के गुरसराय थाना प्रभारी कृपा शंकर दीक्षित की एक सड़क दुर्घटना में रविवार रात मौत हो गई। दबिश देकर लौट रहे झ्थाना प्रभारी की जीप देर रात एक डंपर में जा टकराई, जिसमें थाना प्रभारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जीप में सवार दो विद्युत अधिशासी अभियंता और चार सिपाही घायल हो गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरसराय थाना प्रभारी कृपाशंकर दीक्षित रविवार शाम बिजली के तार की चोरी के मामले में रक्सा थाना क्षेत्र में दबिश देने गए थे। दबिश देने के बाद जब वह लौट रहे थे तभी उनकी जीप बड़ागांव और चिरगांव थाना क्षेत्र के बीच सड़क के किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गई जिसमें कृपाशंकर दीक्षित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथ जीप में सवार उपनिरीक्षक रामदास, सिपाही शकील अहमद, राजीउद्दीन, जगमोहन लाल सहित दो अधिशासी अभियंता अशोक रावत और ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications